• Mon. Mar 23rd, 2026

अभी अभी बड़ी खबरः जालंधर-पठानकोट हाईवे पर बैठे किसान, लोग हो रहे परेशान

ByPunjab Khabar Live

Dec 1, 2023

(PKL): होशियारपुर के मुकेरियां में किसानों ने गन्ने के रेट की मांग को लेकर जालंधर-पठानकोट हाईवे जाम किया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी आ रही है। बताया जा रहा है कि किसान शुगर मिल के मेन गेट के सामने बैठे हुए हैं, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी लाईने लगी हुई है। यात्री बेबस नजर आ रहे है, जिसमें स्कूली बच्चे भी मौजूद है। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा अलग-अलग रास्तों से निकाला जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार द्वारा 11 रुपए का शगुन कहकर सरासर मजाक किया गया है। जब तक सरकार गन्ने के रेट मांगों के अनुसार नहीं देती, तब तक धरना जारी रहेगा। उनका कहना है कि सरकार जल्द से जल्द शुगर मिल चालू करें और गन्ने के रेट बढ़ाए नहीं तो रेल ट्रेक भी जाम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page