• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाब से अभी अभी बड़ी खबरः हाईकोर्ट ने पूर्व सीएम चन्नी, मनोरंजन कालिया, केडी भंडारी सहित कई नेताओं खिलाफ दर्ज FIR की रद्द

ByPunjab Khabar Live

Dec 6, 2023

पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने आज पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी सहित आप और भाजपा के कई बड़े नेताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने के आदेश दे दिए हैं। इन सभी नेताओं के खिलाफ 2021 में कोविड़ प्रोटोकॉल तोड़ने को लेकर यह FIR दर्ज की गई थी। जिन नेताओं को आज हाई कोर्ट ने राहत दी है उनमें पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी सहित आप के प्रवक्ता मलविंदर कंग, अरुण नारंग इनके अलावा भाजपा के अश्वनी शर्मा, विजय सांपला, तरुण चुग, मनोरंजन कालिया, जीवन गुप्ता, बलदेव चावला, तीक्ष्ण सूद, सुभाष शर्मा, मास्टर मोहन लाल, सुरजीत कुमार ज्याणी और के.डी. भंडारी के नाम शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत अलग अलग जगह पर FIR दर्ज की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page