• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से बड़ी खबरः आम आदमी क्लीनिक को चोरों ने बनाया निशाना

ByPunjab Khabar Live

Dec 6, 2023

पंजाब सरकार ने लोगों को उनके डोर स्टेप पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जगह-जगह जो आम आदमी क्लीनिक्स खोले हैं उन पर चोरों की भी नजर पड़नी शुरू हो गई है। पता चला है कि चोरों ने कुछ दिन पहले गांव मालियां कलां में स्थित आम आदमी क्लिनिक को अपना निशाना बनाया और वहां से गैस सिलेंडर, बैटरियां, इनवर्टर, टैबलेट, बीपी ऑपरेटर, ग्लूकोमीटर तथा पल्स ऑक्सीमीटर सहित वहां पड़े 250 रुपए भी उठाकर ले गए। आम आदमी क्लीनिक से संबंधित अधिकारियों द्वारा इस संबंध में सदर थाना नकोदर में एफ आई आर भी दर्ज करवा दी गई है। यह भी पता चला है की दादा कॉलोनी स्थित आम आदमी क्लीनिक में से कई दिन पहले चोर स्प्लिट एयर कंडीशनर का कंप्रेसर वाला हिस्सा उखाड़ कर ले गए थे और उसके कुछ दिन बाद उन्होंने आम आदमी क्लीनिक के अंदर लगा उसी एयर कंडीशनर का दूसरा हिस्सा भी चुरा लिया। इस संबंधी भी अधिकारियों ने संबंधित पुलिस थाने में शिकायत दे दी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page