ममदोट में घने कोहरे के कारण फिरोजपुर-फाजिल्का जीटी रोड पर किला वाला चौक पर तीन गाड़ियों की टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 से 5 लोगों को चोटे आई है। बताया जा रहा हैकि तीनों गाड़ियां फिरोजपुर की तरफ से फाजिल्का जा रही थीं। इस दौरान कोहरे की वजह से एक के बाद एक की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे के दौरान दो ट्रॉलियों के अलावा एक ट्रैक्स गाड़ी भी आग से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
