• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

फिरोजपुर से बड़ी खबरः रेत माफिया ने खनन विभाग के JE को अगवा कर पीटा

ByPunjab Khabar Live

Dec 6, 2023

पंजाब के फिरोजपुर में खनन विभाग के जेई को अगवा कर पीटने का मामला सामने आया है। थाना सिटी पुलिस ने पीड़ित जेई के बयान पर नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रेत माफिया ने वारदात को अंजाम दिया है। कैलाश ढाका निवासी पन्नीवाला मोटा थाना ओड़ा जिला सिरसा ने बताया कि वह खनन विभाग में जेई कम इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। चार दिसंबर को वह अपनी बाइक से गांव जंडवाला में नहर के खाल के काम की जांच करने जा रहा था। दोपहर करीब 11:30 बजे श्री मुक्तसर साहिब रोड पर गांव चक्क सैदोका के निकट लिंक रोड पर रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर आती दिखाई दी।

उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब उन्होंने रोकने की कोशिश की तो गांव रूम वाला निवासी चालक बब्बी ने स्पीड बढ़ा दी। ट्रॉली चालक ने उन्हें टक्कर मारने की कोशिश की। जब उन्होंने फोन से चालक का वीडियो बनाना शुरू किया तो ट्रॉली चालक बब्बी ने फोन कर अपने एक और साथी को बुला लिया। गांव फलियांवाला स्थित सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें बाइक से टक्कर मारी। ट्रैक्टर चालक बब्बी रेत से भरी ट्राली को गांव छोटा फलियांवाला ले गया और एक नोहरे में वाहन को खड़ा कर गेट को ताला लगा दिया। वह वहां पहुंचे तो घर में बब्बी व गुरमेज सिंह के साथ मौजूद सात अज्ञात आरोपियों ने पिटाई शुरू कर दी। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page