• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के सिर मंडराने लगा ‘मौत का ख़तरा’

ByPunjab Khabar Live

Dec 6, 2023

इन दिनों पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों का खौफ़ हर किसी को परेशान कर रहा है, इस हमलों से सामान्य जन ही क्या अच्छे अच्छे डॉन भी खौफजदा हैं। दरअसल ये तथाकथित अज्ञात हमलावर भारत विरोधी आतंकियों और गुनहगारों को चुन चुन कर मौत के घाट उतार रहे हैं। हैरत की बात तो यह है कि इस बात की जानकारी पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई को भी नहीं हो रही है। अब इन्ही अज्ञात हमलावरों की डर से डॉन दाऊद इब्राहिम एक बार फिर पाकिस्तान के कराची से भाग खड़ा हुआ है और उसने सऊदी के सुरक्षित ठिकाने जेद्दा में अपना नया ठिकाना बनाया है।

इसके साथ यह भी खबर है कि उसके साथ ही उसके तीन बेहद खास और डॉन के विश्वसनीय उसके साथ सउदी अरब के जेद्दा शिफ्ट हुए हैं। कहा जा रहा है कि दाऊद के सऊदी के प्रिंस सलमान के साथ करीबी रिश्ते हैं, ऐसे में आईएसआई की मिन्नत और इस रिश्ते की बुनियाद पर भगोड़े डॉन को नया ठिकाना मिला है। बता दें कि पाकिस्तान के विभिन्न इलाकों में करीब दो साल से अज्ञात हमलावरों का खौफ़ पसरा हुआ है। इसे लेकर उनकी ख़ुफ़िया एजेंसी भी फिलहाल सकते में हैं। आईएसआई कत्तई नहीं चाहती कि ओसामा बिन लादेन की तरह अगर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के साथ कोई हादसा हो जाए।

ऐसा हुआ तो उसकी बहुत किरकिरी होगी। जिसकी वजह से आईएसआई ने अपने हाथ खड़े कर लिए हैं। ऐसे में अंडरवर्ल्ड से जुड़े सूत्रों ने पुष्टि की है कि भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी दाऊद इब्राहिम ने कराची छोड़ दिया है। दाऊद ने अब सऊदी अरब के जेद्दा को अपना बेस बनाया बना लिया है। सूत्रों का यह भी दावा है कि दाऊद अपने तीन खासमखास साथियों के साथ करीब डेढ़ साल से जेद्दा में रह रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page