• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अभी-अभी बड़ी खबरः इलाज के लिए अस्पताल लाया कैदी मौके से हुआ फरार, पुलिस के फूले हाथ-पांव

ByPunjab Khabar Live

Dec 14, 2023

चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया कैदी पुलिस कर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया। इस घटना को लेकर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने बताया कि कैदी की पहचान गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। उसे रात को करीब 1:30 बजे अंबाला सेंट्रल जेल से लाया गया था। उसने जेल में शीशा निगल लिया था। उसे गंभीर हालत के चलते अस्पताल लाया गया था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी को पुलिस ने इलाज के लिए दाखिल कर दिया था। लेकिन उसके कुछ समय बाद ही वह पुलिसकर्मी को धक्का मार कर फरार हो गया। उसने अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाई है। जानकारी के अनुसार वह निहंग सिख बताया जा रहा है। अंबाला पुलिस ने इस मामले में चंडीगढ़ के सेक्टर-34 पुलिस थाने में शिकायत दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page