• Thu. Feb 5th, 2026

शूटिंग के दौरान बॉलीवुड अभिनेता को हार्ट अटैक, हुई एंजियोप्लास्टी

ByPunjab Khabar Live

Dec 15, 2023

बॉलीवुड के गलियारों से वीरवार शाम को शॉकिंग खबर आई। मशहूर एक्टर श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के Bellevue अस्पताल में एडमिट कराया गया। एक्टर की डॉक्टर्स ने एंजियोप्लास्टी की। बताया जा रहा है कि उनकी ये सर्जरी सक्सेसफुल रही। अस्पताल प्रशासन ने एक्टर की हेल्थ का अपडेट दिया था। उनके मुताबिक, वीरवार शाम को श्रेयस अस्पताल में एडमिट हुई थे। 10 बजे के करीब उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी। अब उनकी तबीयत में सुधार है। उनकी कंडीशन स्टेबल है। कुछ दिनों में वो डिस्चार्ज हो जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर मुंबई में फिल्म वेलकम टू जंगल की शूटिंग कर रहे थे। अक्षय कुमार ने इंस्टा पर फिल्म के सेट का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें श्रेयस भी नजर आते हैं। अक्षय वीडियो में स्टंट कर रहे हैं। उनके पीछे सीढ़ियों पर श्रेयस खड़े हैं। वीडियो में एक्टर्स को मस्ती करते हुए देखा गया। मगर किसी को भनक नहीं थी कि अगले ही पल श्रेयस के साथ ऐसा कुछ हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक, शूटिंग खत्म होने के बाद श्रेयस बेहोश होकर गिर गए थे। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page