• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से अभी अभी बड़ी खबरः नगर निगम में धरने के दौरान कर्मियों में हुई झड़प, कई घायल, पुलिस बल तैनात

ByPunjab Khabar Live

Dec 15, 2023

जालंधर नगर निगम में धरने पर बैठे मुलाजिमों में झड़प होने की सूचना मिली है। जिसमें एक क्लर्क भी घायल हुआ है। दरअसल, पंजाब भर में मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन द्वारा अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यूनियन दो हिस्सों में बंट गई है। सूत्रों के अनुसार आज धरना दे रहे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। वहीं इस विवाद में कुर्सियां चलने की सूचना मिली है। जिसमें रिंकू नामक क्लर्क घायल हो गया है।

वहीं कुछ अन्य लोग भी घायल हुए है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। बताया जा रहा हैकि इस हादसे को लेकर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। इनमें से कुछ को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन के कर्मचारी द्वारा 8 नवंबर 2023 से लगातार संघर्ष किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page