• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी खबरः पुलिस की कॉन्स्टेबल की सड़क हादसे में हुई मौत

ByPunjab Khabar Live

Dec 16, 2023

चंडीगढ़ पुलिस की कॉन्स्टेबल रमनप्रीत कौर की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह ड्यूटी के लिए पटियाला के बहादुरगढ़ से चंडीगढ़ आ रही थी। रास्ते में उसकी एक्टिवा को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस घटना के बाद उसे पटियाला के अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रमनप्रीत कौर हर रोज अपने घर से ड्यूटी पर आती थी। वह अपने माता-पिता के साथ गांव में रहती थी।

रमनप्रीत कौर चंडीगढ़ पुलिस में 2016-17 बैच में भर्ती हुई थी। ट्रेनिंग के बाद अभी उसने MTMC ब्रांच में ड्यूटी जॉइन की थी। रमनप्रीत कौर अभी अविवाहित है। इस कारण वह माता-पिता के साथ ही रहती थी। पिछले काफी समय से वह एक्टिवा से ही आ रही थी। पंजाब पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page