• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से अभी अभी बड़ी खबरः ट्रैफिक समस्या के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर CP का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

ByPunjab Khabar Live

Dec 18, 2023

आज सुबह वाल्मीकि चौक पर ट्रैफिक की आ रही समस्या के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाई गई मुहिम के तहत कार्रवाई की गई। हालांकि इस दौरान दुकानदारों में रोष पाया गया। लेकिन पुलिस द्वारा फिर भी दुकानों के बाहर अवैध सामान रखने वालों, फुटपाथ पर रेहड़ी लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई लोगों को नोटिस दिए गए। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा कि ट्रैफिक की समस्या को लेकर उन्हें लोगों की काफी शिकायते आ रही थी। जिसके बाद उन्होंने कुछ दिन पहले शहर को 4 जोन में बांटकर समय तय करके और प्रत्येक जोन में हलका इंचार्ज नियुक्त करके कार्रवाई करने को लेकर कहा गया था।

इस चेतावनी के कुछ दिन बीत जाने के बावजूद कुछ दुकानदार और रेहड़ी वाले अवैध कब्जा करके बैठे हुए थे। जिसको लेकर आज उनकी टीम द्वारा उक्त दुकानदारों और रेहड़ी वालो को नोटिस जारी किया गया। सीपी शर्मा ने कहा कि अगर वह फिर भी नहीं माने तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएंगी। उन्होने कहा कि वह लोगों को आ रही ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने और चोरी की वारदातों पर नकेल कसने के लिए यह मुहिम चला रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page