• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

लुधियाना से बड़ी खबरः 15 मिनट तक महिला पर हमला करता रहा पिटबुल

ByPunjab Khabar Live

Dec 18, 2023

लुधियाना में किदवई नगर से सोमवार को महिला पर पिटबुल डॉग ने हमला कर दिया। पिटबुल ने 15 मिनट तक महिला की बाजू जबड़े में दबा कर रखी। महिला के चिल्लाने की आवाज सुन लोग इकट्‌ठे हो गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद कुत्ते से उसे छुड़वाया। महिला के लात और बाजू पर कुत्ते के दांतों के निशान हैं। घायल महिला की पहचान रितू के रूप में हुई है। महिला ने बताया कि वह बैंक से कोई काम करवा कर वापस घर जा रही थी। दोपहर करीब 1 बजे वह जब गली से गुजर रही थी तो अचानक से एक घर से पिटबुल कुत्ता बाहर आया। उसने आते ही उसकी बाजू पकड़ ली। उसके चीखने चिल्लाने की आवाज से लोग इकट्‌ठे हो गए। लोगों ने लाठियों से कुत्ते पर कई वार किए, लेकिन कुत्ते ने छोड़ा नहीं। बाजू जबड़े में फंसा कर वह उसे जमीन पर गिरा नोचने लगा। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे कुत्ते से छुड़वाया। इसके बात पति ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों मुताबिक उसके 4 टीके लगने है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page