• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से अभी अभी बड़ी खबर : पुलिस कमिश्नर ने 6 अधिकारियों को किया बर्खास्त

ByPunjab Khabar Live

Dec 19, 2023

जालंधर पुलिस के 6 अधिकारियों पर कड़ा एक्शन लिया गया है। बताया जा रहा है कि अनुशानहीनता के चलते पुलिस कमिश्नर जालंधर द्वारा 6 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। दरअसल पंजाब सरकार द्वारा जारी हिदायतों की सख्ती से पालना करते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने अलग-अलग रैंकों के पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। जिन 6 पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है।

उनमें एक अपनी डयूटी से लगातार गैर हाजिर चल रहा था, जबकि 5 कर्मचारी छुट्टी प्राप्त करने के बाद कैनेडा व आस्ट्रेलिया गए थे और अपनी छुट्टी का समय खत्म होने के बाद निर्धारित समय पर वापस आने में असफल रहे। पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने का फैसला विभाग द्वारा पूरी जांच करने के बाद लिया गया है। इन 6 अधिकारियों को प्रोटोकोल की उल्लंघना करने और पुलिस विभाग द्वारा निर्धारित नियमों की पालना करने में दोषी पाए जाने पर उक्त एक्शन लिया गया है।

बता दें कि शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वार कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं, जिसमें अधिकारियों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। कमिश्नर की तरफ से पहले ही हिदायतें जारी कर दी गई थीं कि अगर किसी मामले में किसी पुलिस अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page