अमृतसर के पुतलीघर के गवाल मंडी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब आज सुबह बाबा पीर की दरगाह के सेवादार बाबा बलदेव सिंह की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इलाके के लोगों का कहना है कि बाबा बलदेव सिंह पिछले 25-26 सालों से इस दरगाह की सेवा कर रहे हैं और वे सभी से प्यार करते थे।
परिवार ने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। सभी क्षेत्रों के लोग बाबा बलदेव सिंह का सम्मान करते थे। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच कर रहे हैं, जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि बाबा की हत्या किसने की है। वहीं, बाबा बलदेव सिंह के परिवार वालों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से बाबा को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं और आज हमें पता चला कि किसी ने बाबा की हत्या कर दी है।
