• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः कोरोना से महिला की मौत

ByPunjab Khabar Live

Dec 23, 2023

पंजाब के जालंधर में करीब 8 माह बाद कोरोना के संक्रमण से एक 60 वर्षीय महिला की मौत हुई है। महिला को शुगर भी थी। वह होशियारपुर के गांव शेरपुर से अपना इलाज करवाने के लिए जालंधर के निजी अस्पताल पहुंची थी। महिला को तेज बुखार था और उसे सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। अस्पताल में उसका कोरोना टेस्ट करवाया गया। जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई। महिला का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के साथ किया जाएगा। वहीं, जालंधर में एक 46 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। जिसे घर में आइसोलेट कर दिया गया है। सिविल सर्जन डॉक्टर जगदीप चावला ने कहा कि जालंधर के सिविल अस्पताल में मरीजों के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। 4 बेड का आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page