अबोहर के श्रीगंगानगर रोड़ स्थित गांव गुमजाल की ढाणी से रविवार सुबह अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। जिसे पहचान व पोस्टमॉर्टम के लिए कल्लरखेड़ा पुलिस ने संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
जानकारी के अनुसार, आज सुबह कल्लरखेड़ा पुलिस चौकी को सूचना मिली कि गुमजाल ढाणी के पास नहर की टेलों में महिला का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नर सेवा संस्था के सोनू ग्रोवर के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया।
