जालंधर में उस समय हड़कंप मच गया जब मॉडल टाउन में एक सांभर दिखाई दिया।जानकारी के अनुसार राहगीरों ने रात लगभग 2 बजे सांभर देखा तो उनके होश उड़ गए और सांभर की वीडियो बना ली। रात होने के चलते सड़क खाली थी तो वह इधर-घूमते हुए आबादपुरा में स्थित पार्क में जाकर बैठ गया।
आज जब वन विभाग को जानकारी दी गई तो वह टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ने के लिए ढूंढना शुरू किया। आखिर फुटबॉल चौक के नजदीक उसे काबू कर लिया। संभार पकड़ने की जानकारी वन विभाग अधिकारियों द्वारा सांझी की गई है। फिलहाल बताया जा रहा है कि सांभर को कुछ चोटें भी आई हुई हैं।
