• Thu. Feb 5th, 2026

2 कारों में हुई भीषण टक्कर, प्रधान समेत 4 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

ByPunjab Khabar Live

Dec 24, 2023

अमरोहा में शनिवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। ओवरटेक के दौरान क्रेटा ने अर्टिगा को टक्कर मार दी। फिर एक बाइक सवार को रौंद दिया। इसके बाद पलटती हुई खंती में जा गिरी। हादसे में प्रधान समेत 3 लोगों की मौके पर मौत गई। एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। जबकि 2 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वारदात के बाद अर्टिगा सवार लोग मौके से फरार हो गए। टक्कर इतनी जोरदार था कि क्रेटा के परखच्चे उड़ गए हैं। पहिए तक अलग हो गए। दरवाजे तोड़कर शव निकाले गए। हादसा अतरासी रोड पर रेलवे पुल से पहले हुआ। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

मिली जानकारी अनुसार अमरोहा के हाकमपुर गांव निवासी प्रधान विशाल चौधरी (40 साल) शनिवार रात शहर से गांव लौट रहे थे। उनके साथ क्रेटा कार में गांव का उनका दोस्त राजन ( 30), मनोज (28) और अंकित भी था। कार जैसे ही अतरासी मार्ग पर गांव हुसैनपुरा के पास पहुंची, तभी ओवरटेक के दौरान सामने से आ रही अर्टिगा से भिड़ गई। फिर एक बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। फिर कई बार पटलती हुई खंती में जा गिरी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page