महानगर में लुटेरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला आज सुबह का है, यहां कि गुलाब देवी रोड पर लुटेरों ने साइकिल सवार को बेरहमी से लूटा। इस घटना की तस्वीरें सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार बोलैरो गाड़ी में सवार लुटेरों ने यहां से गुजर रहे साइकिल सवार को घेर लिया। इस दौरान पीड़ित साइकिल छोड़कर वहां से भागने लगा तो गाड़ी से निकले 5-6 युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान लुटेरे व्यक्ति की जेब से नकदी छीनकर भाग गए। फिलहाल इस मामले की शिकायत अभी तक पुलिस को नहीं दी गई लेकिन सी.सी.टी.वी. फुटेज कई सवाल खड़े कर रही है।
