• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः मंदिर से 42 हजार की नगदी लेकर चोर फरार

ByPunjab Khabar Live

Dec 26, 2023

जालंधर वेस्ट हलके में आज सुबह माता रानी चौंक के पास बने मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। बेखौफ चोर मंदिर से 42 हजार रूपए की नगदी और डीवीआर लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए अश्वनी कुमार ने बताया कि बाबा बालक नाथ मंदिर की ओर से चोर मंदिर में आए। इस दौरान चोरो ने ताले तोड़कर अलमारी को नुकसान पहुंचाया। जिसके बाद मंदिर की तिजौरियों को चोरो ने तोड़ा। इसके बाद चोर तिजौरियों से 42 से 43 हजार रुपए की नगदी सहित डीवीआर भी ले गए। अश्वनी ने बताया कि इस मंदिर में तीन बार पहले भी चोरी हो चुकी है। अश्वनी ने कहा कि पहले पुलिस ने घर के चोरो को पकड़ा था, जोकि नाबालिग थे और वह मंदिर के पीछे बनी ग्रिल के जरिए मंदिर में घुस जाते थे और वारदात को अंजाम देते थे। इस मामले को लेकर थाना भार्गव कैंप की पुलिस को शिकायत दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page