कपूरथला के अधीखुई में अभी अभी बदमाशों ने बाइक सवार युवक पर गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि इस मामले में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित की पहचान गुरदित्त निवासी बस्तीशेख के रूप में हुई है।
जिसका सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित गुरदित्त के भाई गुरदीप ने बताया कि डयूटी पर गया हुआ था। इस दौरान उसे फोन आया तो वह भाई के पास सिविल अस्पताल आ गया। पीड़ित के भाई ने बताया कि गुरदित्त 6 माह पहले ही दुबई से आया है। उन्होंने कहा कि गोली छू कर निकल गई है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
