• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाब से बड़ी खबरः SYL मुद्दे की बैठक के विरोध में उतरे किसान

ByPunjab Khabar Live

Dec 28, 2023

पंजाब और हरियाणा के बीच SYL नहर विवाद का मुद्दा गरमाया हुआ है। आज दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की इस मुद्दे पर तीसरी बार बैठक है। वहीं, अब इस मुद्दे पर चंडीगढ़ में किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। पंजाब के पांच किसान संगठनों ने सतलुज यमुना लिंक नहर को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत के नेतृत्व वाली केंद्रीय टीम को ज्ञापन देने के लिए 28 दिसंबर को मोहाली के फेज 6 में प्रदर्शन किया।

भारतीय किसान यूनियन के बलबीर सिंह राजेवाल का कहना है कि पंजाब का पानी खत्म हो रहा हैं। उन्होंने SYL विवाद पर बैठक करने आई केंद्रीय टीम का विरोध किया। किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा पंजाब के किसानों को धोखा दिया हैं। अब पंजाब का पानी कुछ सालों में खत्म हो जाएगा। किसानों के धरने को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस को लगाया गया। किसानों के धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान जुट आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page