• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से बड़ी खबरः बोलैरो गाड़ी में 20 वारदातों को अंजाम देने के मामले में 3 आरोपी काबू

ByPunjab Khabar Live

Dec 28, 2023

पुलिस कमिशनर स्वप्न शर्मा के दिशा निर्देशों पर क्राइम ब्रांच के इंचार्ज हरविंदर सिंह की टीम ने क्राइम की वारदातों को अंजाम देने के मामले में 3 आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान गुरशरण सिंह उर्फ गोलू पुत्र तिरलोक सिंह निवासी गांव वरियाना, सुनील कुमार उर्फ शीलू पुत्र सोमलाल निवासी गांव वरियाना और लवप्रीत सिंह उर्फ लव पुत्र सोमलाल निवासी गांव वरियाना के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बोलैरो गाड़ी पीबी 08 ईजी 8147 बरामद करके 20 वारदातों को ट्रेस किया है। आरोपियों के कब्जे से 15 मोबाइल, बोलैरो गाड़ी बरादम की है। आरोपियों को घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page