• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब के 9 जिलों में बारिश के आसार, कोहरे का भी अलर्ट जारी

पंजाब में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने 11 जिलों में घने कोहरे को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। विभाग के अनुसार, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मलेरकोटला में सुबह और शाम के समय विजिबिलिटी काफी कम रह सकती है।

कोहरे के साथ-साथ पंजाब के कई हिस्सों में बारिश की भी संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर और मोहाली (SAS नगर) में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। पिछले 24 घंटों के दौरान भी राज्य के कई इलाकों में बूंदाबांदी दर्ज की गई है, जिससे हवा में नमी बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page