• Thu. Feb 5th, 2026

लुधियाना से बड़ी खबरः 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, बेड के बक्से से मिला शव

ByPunjab Khabar Live

Dec 29, 2023

लुधियाना के आजाद नगर इलाके में वीरवार रात करीब 10 बजे चार साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। आरोपी शव बेड में छिपाकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। आजाद नगर में रहने वाला सोनू अपने पड़ोस की चार साल की बच्ची को खिलाने के बहाने ले गया। बताया जाता है कि इस दौरान बच्ची का भाई उसे बुलाने गया तो आरोपी ने कहा कि वह खेल रही है, उसे खेलने दो। देर रात तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिवार वाले उसे खोजने लगे। पड़ोसी सोनू के घर पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला।

फोन करने पर उसका फोन भी बंद आ रहा था। लोगों ने आरोपी के भाई को फोन किया तो वह मौके पर पहुंचा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच घर का ताला तोड़ा और कमरे में जांच की तो बेड के बक्से में बच्ची का शव मिला। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page