• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

 मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रॉबिन सांपला।

दिवस सर्किट हाउस में केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रॉबिन सांपला साथ है मनोरंजन कालिया, केडी भंडारी, अश्विनी दीवान हैप्पी, सरबजीत सिंह मक्कड़, दीवान अमित अरोड़ा, सुभाष सूद, अश्विनी भंडारी अमरजीत सिंह अमरी ,राजीव दुग्गल आदि।

जालंधर 30 दिसंबर : गत दिवस जालंधर दौरे पर आए केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ विशेष भेंट में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रॉबिन सांपला ने दलित समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और इन समस्याओं को हल करवाने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने बताया कि किस तरह पंजाब सरकार दलितों को मिलने वाले केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित रख रही है, विशेष कर पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के तहत दलित समाज के विद्यार्थियों के मिलने वाला लाभ भी नहीं मिल रहा। उन्होंने पंजाब में बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर भी चर्चा की
रॉबिन सापला ने आगामी नगर निगम चुनाव और लोकसभा चुनाव में एससी मोर्चा‍ की रणनीति पर चर्चा की और कहा कि एससी मोर्चा लोकसभा और नगर निगम चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा । उन्होंने साथ ही कहा कि जालंधर लोकसभा की सीट दलित समाज के लिए आरक्षित है ऐसे में लोकसभा चुनाव में एससी मोर्चा की भूमिका और भी अहम होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नगर निगम चुनाव और लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों की जीत के लिए एससी मोर्चा अपनी पूरी ताकत लगा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page