• Thu. Feb 5th, 2026

नए साल पर सुबह भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

ByPunjab Khabar Live

Jan 1, 2024

नए साल की सुबह सुबह जमशेदपुर में भीषण हादसा हो गया। जिसमें 6 लोगों को मौत हो गई, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल है। घायल का इलाज टाटा मेन अस्पताल में चल रहा है। हादसा बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि आरआईटी थाना क्षेत्र से कुछ लोग एक कार में सवार होकर पिकनिक मनाने निकले थे। उनकी कार बिष्टुपुर सर्किट हाउस गोलचक्कर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे मौके पर ही कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक शख्स ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि आदित्यपुर के आरआईटी थाना अंतर्गत बाबा आश्रम के रहने वाले 8 लोग एक कार में सवार होकर सोमवार सुबह साढ़े चार बजे के पिकनिक मनाने जा रहे थे। कार की रफ्तार तेज थी।

उन लोगों की कार बिष्टुपुर के सर्किट हाउस गोलचक्कर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिष्टुपुर पुलिस घटनास्थल पहुंची। कार में फंसे लोगों को निकाला। 5 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दो और स्थानीय लोगों ने एक शख्स को गंभीर हालत में टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान एक और युवक की मौत हो गई। मृतक में सुरज साहु, टुकटुक, शुभम, मोनू, हेमंत और छोटू यादव शामिल हैं। जबकि घायलों के नाम हर्ष झा और रवि झा हैं। वही घटना की जानकारी मिलने के बाद आदित्यपुर का आरआईटी के बाबा आश्रम में मातम पसर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page