• Sun. Sep 20th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः अर्जुन अवार्डी मृतक DSP ने कुछ दिन पहले चलाई थी गोलियां

ByPunjab Khabar Live

Jan 1, 2024

देर रात डीएसपी गए हुए थे किसी के घर

बस्ती बावा खेल नहर के पास आज सुबह शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। शव के बरामद हुए पहचान पत्र से पता चला है कि मृतक व्यक्ति पीएपी में डीएसपी के पद पर तैनात था। मृतक की पहचान दलबीर सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि डीएसपी दलबीर दियोल बीती रात किसी के साथ घर से गए थे। वापसी पर उन लोगों द्वारा डीएसपी दलबीर दियोल को बस स्टेंड के निकट उतार दिया था। इसके पश्चात दलबीर दियोल का शव बस्ती बावा खेल नहर से मिला। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले कपूरथला रोड़ पर स्थित बस्ती इब्राहिम खां में देर रात हंगामा हुआ था। जहां गांव के सरपंच भूपेंद्र के घर आए पीएपी में तैनात डीएसपी दलबीर सिंह द्वारा हवा में फायर किए गए थे। बताया जा रहा है कि उस दौरान डीएसपी ने पार्किंग को लेकर गोलियां चलाई थी। जिसके बाद गांव में काफी हंगामा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page