• Thu. Feb 5th, 2026

जापान में 7.4 तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके, दहशत में लोग

ByPunjab Khabar Live

Jan 1, 2024

जापान की धरती एक बार फिर भीषण भूकंप से दहली है। वहां 7.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। भूकंक के तेज झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। भूकंप की तीव्रता को देखते हुए सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के मुताबिक शक्तिशाली भूकंप के झटके पश्चिमी जापान के इशिकावा प्रांत में महसूस किए गए। जापान के एनएचके ब्रॉडकास्टर ने बताया कि जापान सागर तट के साथ निगाटा, टोयामा, यामागाटा, फुकुई और ह्योगो प्रान्त में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग से जुड़े जापानी अधिकारियों के मुताबिक सुनामी के कारण समुद्र की लहरें 5 मीटर तक ऊंची उठ सकती हैं। इसलिए लोगों से जितनी जल्दी हो सके ऊंची भूमि या पास की किसी बिल्डिंग की चोटी पर भागने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page