• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधरः DSP की मौत को लेकर दोस्त और पुलिस अधिकारी का आया बड़ा बयान

ByPunjab Khabar Live

Jan 1, 2024

अर्जुन अवार्डी डीएसपी दलबीर सिंह की मौत को लेकर A-DCP-1 बलविंदर सिंह रंधावा का बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि 31 को रात करीब 2 बजे थाना डिवीजन 2 के ड्यूटी अफसर को सूचना मिली थी कि बस्ती बावा खेल नहर के पास एक शव पड़ा हुआ है। जब उन्होंने वहां पर जाकर चैक किया तो पता चला डीसएपी से सिर पर गहरी चोट लगी हुई थी। उन्होंने कहा कि वह मामले की गहनता से जांच कर रहे है। जिसकी पूरी गहनता से इन्वेस्टिगेशन की जा रही है।

उन्होंने कहा कि वह जांच कर रहे है कि एक्सीडेंट ही इसका मुख्य कारण है या कोई और कारण है। उन्होंने कहा कि डीसएसपी के पास कोई व्हीकल नहीं बरामद हुआ है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। दूसरी ओर डीएसपी के दोस्त रंजीत सिंह ने बताया कि सुबह उन्हें उक्त शव मिलने के बारे में पता चला था। शव बुरी तरह से खून से लथपथ था। रंजीत सिंह ने बताया कि उनके सिर और मुंह पर का चोट ने निशान हैं। उन्होंने कहा कि डीएसपी का शव जहां से मिला वह रोड उनके घर की ओर नहीं जाती थी। इसलिए केस में कई सवाल खड़े होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page