• Fri. Feb 6th, 2026

जालंधर से बड़ी खबरः Vasal Hospital में डॉक्टर पर मरीज को ठंड में बाहर निकालने के लगे आरोप, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

ByPunjab Khabar Live

Jan 3, 2024

पंजाब के जालंधर में कपूरथला चौक के पास स्थित निजी अस्पताल के बाहर मंगलवार को देर रात जमकर हंगामा हो गया। जम्मू से आए परिवार ने अस्पताल के डॉक्टर पर आरोप लगाया कि रुपए न देने पर कड़ाके की ठंड में मरीज को अस्पताल से बाहर निकाल दिसा। दूसरी तरफ डॉक्टर ने कहा कि पेशेंट उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था। देर रात थाना-2 की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों ही पक्षों ने पुलिस को सबूत सौंपे हैं।

जम्मू से आए केवल किशन शर्मा ने बताया वह नवंबर महीने में रिश्तेदार काे इलाज के लिए जालंधर के कपूरथला चौक में स्थित अस्पताल लाए थे। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। दो बार ऑपरेशन किए गए, मगर वह ठीक नहीं हुए। आज डॉक्टर ने उनको तीसरा ऑपरेशन करने को बोला। तीसरे ऑपरेशन के लिए वह आज पहुंचे तो डॉक्टर ने दोबारा पैसे की मांग की। जब उन्होंने कहा कि वह पहले ही इतने पैसे उन्हें दे चुके हैं और पैसे उनके पास नहीं है। इतना सुनते ही डॉक्टर ने उन्हें बाहर निकाल दिए। इसके बाद मरीज अस्पताल के बाहर ही कंबल लेकर लेट गए। अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत करवाया।

वहीं इसे लेकर निजी अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि केवल कृष्ण द्वारा लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। जब केवल कृष्ण शर्मा पेशेंट लेकर अस्पताल पहुंचा तो उसे ऑपरेशन करने के लिए कहा गया था। इसके बाद शर्मा द्वारा ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया गया और पैसे भी देने से इनकार कर दिया गया। साथ ही उन्हें धमकी भी दी गई। जब डॉक्टर को धमकियां दी गई तो उन्हें अपना पेशेंट वहां से ले जाने के लिए कहा गया। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने अपने पेशेंट को खुद ही अस्पताल के बाहर लेटा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page