• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से अभी अभी बड़ी खबरः रामामंडी चौंक पर नहीं लगेगा धरना, CP Swapan Sharma का आया बड़ा बयान

ByPunjab Khabar Live

Jan 3, 2024

जालंधर में हिट एंड रन मामले में नए कानून को लेकर सरकार और ट्रांसपोर्टरों के बीच अभी कोई सुलह नहीं हुई। इस संबंध में आज सुबह 11 बजे रामा मंडी चौक में कर्मियों ने धरना लगाने का ऐलान किया है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर रामामंडी चौंक पर सीपी स्वप्न शर्मा सहित भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। इस मामले को लेकर सीपी स्वप्न शर्मा ने कहा कि ट्रांसपोर्टर के साथ बात हो गई है, कोई धरना नहीं लगाया जाएगा। इस मामले को लेकर डीलर एसोसिएशन के प्रधान ने बताया कि जालंधर के सूच्ची पिंड से माझा, दोआबा को यहां से पेट्रोल सप्लाई होता है। उन्होंने कहा कि रोपड़, मोगा, लुधियाना सहित कुछ अन्य जगहों पर भी यहीं से पेट्रोल सप्लाई होता है। उन्होंने कहा कि कल ही उनकी टीम ने 270 ऑयल के ट्रैंकर ऑन कर दिए थे। जिसके चलते सुबह लोगों को आ रही किल्लत शाम तक ठीक हो गई थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब सब पंपों पर पेट्रोल मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page