26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर राज्य स्तरीय समागम पटियाला में संपन्न होगा। इसमें पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित तिरंगा फहराएंगे। जबकि सीएम भगवंत मान लुधियाना, विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां बठिंडा और विधानससभा के डिप्टी स्पीकर जयकिशन रोडी गुरदासपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। वहीं जालंधर में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा तिरंगा फहराएंगे। सरकार ने इस संबंधी शेडयूल जारी कर दिया है।


