• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः DSP दलबीर के मौत की पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, आरोपी काबू

ByPunjab Khabar Live

Jan 3, 2024

प्रेस वार्ता करके पुलिस कर सकती है खुलासा

अर्जुन अवार्डी डीएसपी दलबीर सिंह की मौत की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा हैकि इस मामले में पुलिस जल्द प्रेस वार्ता करके बड़ा खुलासा कर सकती है। बता देंकि कुछ दिन पहले देर रात डीएसपी दलबीर सिंह किसी के घर से वापिस आ रहा था। इस दौरान उसके परिजनों ने बस स्टैंड के पास उसे उतार दिया था। जिसके कुछ देर बाद बस्ती बावा खेल नहर के पास ड्यूटी से घर जा रहे थाना 2 के एएसआई को शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना उन्होंने थाना 2 के प्रभारी को दी। इस दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव से दस्तावेज चैक किए तो पता चला वही पीएपी में डीएसपी के पद पर तैनात है। हालांकि इस मामले को लेकर बीते दिन पुलिस ने मृतक डीएसपी के रिश्तेदार बलजीत के बयानों के आधार पर मर्डर का पर्चा दर्ज कर लिया था। इस दौरान पुलिस ने 302, 379, अस्ला एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page