• Thu. Aug 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी खबरः आतंकी घोषित किए गोल्डी बराड़ पर अब फेसबुक ने लिया एक्शन

ByPunjab Khabar Live

Jan 4, 2024

भारत के आतंकियों की लिस्ट में शामिल मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के सोशल मीडिया अकाउंट अब खुफिया एजेंसियों के अलर्ट पर हैं। फेसबुक से भी गोल्डी बराड़ के पेज हटाए जा रहे हैं। यदि कोई व्यक्ति फेसबुक पर अब आतंकी को सर्च करेगा तो तुरंत सुरक्षा एजेंसियों के पास उसका अलर्ट पहुंच जाएगा। गोल्डी बराड़ का नाम सर्च करते ही फेसबुक द्वारा अलर्ट किया जा रहा है कि-यह व्यक्ति कई खतरनाक एसोशिएट संगठनों के साथ जुड़ा है। इसलिए फेसबुक इसे सर्च करने की मंजूरी नहीं देता। उसके फेसबुक अकाउंट पर यह भी लिखा है कि यह व्यक्ति हेट आपराधिक एक्टिविटी का है। यदि कोई व्यक्ति हेट स्पीच जैसा कंटेंट पोस्ट करेगा तो उसका खाता भी तुरंत फेसबुक से हटा दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर आतंकियों के खिलाफ ये बड़ा एक्शन है।

फेसबुक सर्च में गोल्डी बराड़ का नाम लिखते ही अब ये मैसेज आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page