• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी खबरः CM केजरीवाल की हो सकती है गिरफ्तारी, घर के बाहर भारी पुलिस तैनात

ByPunjab Khabar Live

Jan 4, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज ED (प्रवर्तन निदेशालय) गिरफ्तार कर सकती है। यह दावा खुद आम आदमी पार्टी ने किया है। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए वीरवार सुबह से ही AAP मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं के जुटने का क्रम शुरू हो गया है। हालांकि, ईडी सूत्रों की मानें तो अरविंद केजरीवाल के आवास पर छापेमारी की खबरें अफवाहों के अलावा कुछ नहीं हैं। आज ऐसी कोई योजना नहीं है। बता दें कि शराब घोटाले में ED केजरीवाल को तीन समन जारी कर चुकी है, लेकिन अब तक दिल्ली के सीएम ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। हालांकि, तीनों बार केजरीवाल ने ईडी को लिखित जवाब भेजा है और जांच में सहयोग करने की बात कही है।

AAP नेताओं ने दावा किया है कि ईडी आज अरविंद केजरीवाल के आवास पर रेड मार सकती है और उनकी गिरफ्तारी भी कर सकती है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल के घर आज ईडी की छापेमारी हो सकती है, जिसके बाद उन्हें अरेस्ट किया जा सकता है।

आतिशी ने आजतक से बात करते हुए कहा कि उन्हें विश्वस्त सूत्रों से खबर मिली है कि आज अरविंद केजरीवाल के घर पर रेड होगी और उन्हें गिरफ्तार भी किया जाएगा। ये बिल्कुल साफ है कि समन भेजने की टाइमिंग और उन्हें गिरफ्तार करने का प्लान बनाया गया है, ये सिर्फ और सिर्फ लोकसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी का कहना है कि जांच एजेंसी का नोटिस गैर कानूनी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page