रविवार बस्ती बावा खेल में नहर के पास अर्जुन अवार्डी दिव्यांग डीएसपी दलबीर सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले को पुलिस ने 60 घंटे की छानबीन के बाद सुलझा लिया है। प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि उनकी टीम ने लांबड़ा के रहने वाले ऑटोल चालक विजय कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सरकारी पिस्टल भी बरामद कर ली है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि देर रात ऑटो चालक ने डीएसपी को उसके घर गांव खोजेवाल (जिला कपूरथला) जाकर छोड़ने से मना कर दिया था। इस कारण डीएसपी और ऑटो चालक के बीच विवाद हुआ था। इस झगड़े में दोनों में हाथापाई हो गई। जिसके बाद गुस्से में आए ऑटो चालक के डीएसपी के माथे पर गोली मार दी।
