• Fri. Feb 6th, 2026

लुधियाना से बड़ी खबरः जेल में कैदियों ने की बर्थडे पार्टी, हरकत में आए अधिकारी

ByPunjab Khabar Live

Jan 4, 2024

लुधियाना में बनी सेंट्रल जेल की वीडियो सामने आई है। वीडियो में हवालाती सिंगर करन ओजला के गीतों पर ललकारें मार रहे है। अपने साथी हवालाती मनी राना का वह जन्म दिन मना रहे है। बैरक में ये वीडियो बनाई गई है। वीडियो बनाने के बाद इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। जेल प्रशासन ने बैरक में सर्च किया तो जिस युवक के मोबाइल से ये वीडियो बनी थी उसने मोबाइल जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने कुछ युवकों पर मामला भी दर्ज किया है। जेल प्रशासन द्वारा ये दावा किया जाता है कि जेल में किसी तरह का मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता लेकिन इन गैंगस्टर और हवालातियों की वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन धडल्ले से वायरल हो रही है।

जेल में बर्थ-डे सेलिब्रेशन की वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। 15 दिन पहले की ये वीडियो है। इस मामले में जेल प्रशासन ने कुछ लोगों पर FIR भी दर्ज की है। मनी राना के जन्म दिन पर सभी हवालाती चाय और पकौड़े बैरक में खाए है। वीडियो में हवालाती मनी वीर हैप्पी बर्थ-डे कह रहे है। इसके बाद वह गिलास टकराकर चियर्स करते भी दिखे। राज्य सरकार और जेल मंत्रालय द्वारा जेलों को हाई सिक्योरिटी सेल बताए जाने पर भी सवाल खड़े हो गए है। सेंट्रल जेल से ये कोई नई वीडियो वायरल नहीं हुई है। आए दिन कोई न कोई वीडियो इंटरनेट पर सामने आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसिया अब सेंट्रल जेल का दौरा करने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page