• Fri. Feb 6th, 2026

होशियारपुर से अभी-अभी बड़ी खबरः पूर्व सरपंच और बसपा नेता को बाइक सवारों ने गोली मारकर की हत्या

ByPunjab Khabar Live

Jan 4, 2024

बसपा कार्यकर्ताओं ने दुकानें बंद करवाकर जताया विरोध

होशियारपुर में आज सुबह दधियाना गांव के पूर्व सरपंच संदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान संदीप सिंह के रूप में हुई है। संदीप सिंह बहुजन समाज पार्टी के नेता थे। जानकारी के अनुसार, होशियारपुर-टांडा रोड पर अड्डा दुसड़का में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने दिनदहाड़े काजल अर्थ मूवर के मालिक पूर्व सरपंच संदीप सिंह काजल को गोली मार दी। गंभीर हालत में संदीप सिंह काजल को सिविल अस्पताल होशियारपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
उनकी हत्या की सूचना के बाद आक्रोशित बसपा कार्यकर्ताओं ने शहर में दुकानें बंद करवा दी और विरोध जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page