• Wed. Nov 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर कैंट के AAP उम्मीदवार व हलका इंचार्ज दीपक बाली ने ओल्ड फगवाड़ा रोड, दीप नगर में नई सड़क का उद्घाटन किया

ByAdmin

Nov 25, 2026

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एवं जालंधर कैंट हलके के इंचार्ज दीपक बाली द्वारा ओल्ड फगवाड़ा रोड, दीप नगर में नई सड़क का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण के कार्य पर खुशी जाहिर की और इस पहल के लिए धन्यवाद किया।

दीपक बाली ने कहा कि हलके के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। सड़कों का सुधार और विकास क्षेत्र की तरक्की के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा और जालंधर कैंट हलके के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में इसी तरह विकास कार्य लगातार करवाए जाएंगे, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page