• Wed. Nov 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

गठबंधन के जश्न के अगले ही दिन झटका! सुखबीर बादल के करीबी नेता पर ED की रेड

ByAdmin

Nov 25, 2026

पंजाब की राजनीति में उस समय हड़कंप मच गया जब केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मोहाली के खरड़ में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता रविंदर सिंह खेड़ा के घर और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। सुबह से ही जांच एजेंसी की टीमें दस्तावेजों को खंगालने में जुटी हैं। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मौके पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के साथ-साथ पंजाब पुलिस के जवानों को भी बड़ी संख्या में तैनात किया गया है।

रविंदर सिंह खेड़ा को अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का बेहद करीबी माना जाता है। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उन्हें खरड़ विधानसभा क्षेत्र का हलका इंचार्ज नियुक्त किया हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि कल ही अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच गठबंधन का ऐलान हुआ था, जिसकी खुशी में लड्डू बांटकर जश्न मनाने वालों में रविंदर सिंह खेड़ा सबसे आगे नजर आए थे। और आज सुबह ही उत्तर प्रदेश नंबर की गाड़ियों में सवार होकर पहुंची ED की टीम ने उनके ठिकानों पर दबिश दे दी।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, ED की यह कार्रवाई एक पुराने मामले की जांच का हिस्सा है। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला बहुचर्चित ‘शेलर घोटाले’ से जुड़ा हुआ है। इस संबंध में प्रवर्तन निदेशालय के पास पहले से ही मामला विचाराधीन था और ट्रायल चल रहा था। इसी कड़ी में पुख्ता सबूत जुटाने के लिए एजेंसी ने यह छापेमारी की है। फिलहाल अधिकारी घर के भीतर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रहे हैं और रिकॉर्ड की जांच जारी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page