• Wed. Nov 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

स्ते सामान पर अमेरिका की टेढ़ी नजर, भारत समेत 16 देशों को लग सकता है बड़ा झटका

ByAdmin

Nov 25, 2026

वैश्विक व्यापार जगत में एक बार फिर हलचल तेज होने वाली है। अमेरिका इसी हफ्ते भारत और चीन समेत 16 देशों से आयात होने वाले सामान पर अतिरिक्त टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने का बड़ा फैसला ले सकता है। अमेरिकी प्रशासन का आरोप है कि ये देश सरकारी सब्सिडी और मदद के दम पर जरूरत से ज्यादा उत्पादन (ओवरकैपेसिटी) कर रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सस्ते दामों पर सामान बेच रहे हैं। अमेरिका का मानना है कि इस नीति से घरेलू अमेरिकी कंपनियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

प्रसिद्ध अमेरिकी अखबार ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) जेमिसन ग्रीर इस पूरे मामले में 11 मार्च से चल रही जांच की रिपोर्ट इसी हफ्ते सार्वजनिक कर सकते हैं। यह जांच अमेरिका के 1974 के व्यापार कानून (Trade Act of 1974) के प्रावधानों के तहत की जा रही है। इस जांच के निष्कर्षों के आधार पर ही उन देशों के उत्पादों पर नए और सख्त टैरिफ लगाने का रास्ता साफ होगा, जो अनुचित व्यापारिक तरीकों से अमेरिकी बाजार को प्रभावित कर रहे हैं। हालांकि, नए टैरिफ की दरें कितनी होंगी, इस पर अभी अंतिम मुहर लगनी बाकी है।

गौरतलब है कि अमेरिका का यह संभावित कदम ऐसे समय में आ रहा है जब कुछ समय पहले ही उसने टैरिफ के मोर्चे पर नरमी दिखाई थी। इसी साल फरवरी महीने में अमेरिका ने टैरिफ की दरों को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया था। इसके अलावा, रूस से कच्चा तेल आयात करने के कारण जुर्माने के तौर पर लगाए गए 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ को भी वापस लेने का फैसला लिया गया था। लेकिन अब घरेलू उद्योगों के दबाव और सस्ते आयात की चुनौती को देखते हुए अमेरिका एक बार फिर से सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page