• Fri. Nov 20th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर कनाडा ने रखा 1.62 करोड़ का इनाम, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़ा है नाम

ByAdmin

Nov 20, 2026

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या समेत कई गंभीर आपराधिक मामलों में भारत में वांटेड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कनाडा सरकार ने उसे पकड़ने में मदद करने या उसके ठिकाने से जुड़ी पुख्ता जानकारी देने वाले व्यक्ति के लिए 2.5 लाख कनाडाई डॉलर (करीब 1.62 करोड़ रुपये) के इनाम का ऐलान किया है। इस घोषणा के बाद गोल्डी बराड़ कनाडा के मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में भी प्रमुख स्थान पर आ गया है।

गोल्डी बराड़ पर इनाम की घोषणा गुरुवार को कनाडा के BOLO प्रोग्राम की ओर से की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस के साथ मिलकर गंभीर अपराधों में शामिल फरार आरोपियों की तलाश करना और उन्हें गिरफ्तार करवाने में मदद करना है।BOLO प्रोग्राम के मुताबिक, गोल्डी बराड़ के बारे में विश्वसनीय और ठोस जानकारी देने वाले व्यक्ति को 2.5 लाख कनाडाई डॉलर तक का इनाम दिया जाएगा। यह रकम भारतीय मुद्रा में लगभग 1.62 करोड़ रुपये बैठती है।

गोल्डी बराड़ भारत में कई आपराधिक मामलों में वांटेड है। उसका नाम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी सामने आया था। इस हत्याकांड के बाद से ही भारतीय जांच एजेंसियां उसकी तलाश कर रही हैं। भारत से फरार गोल्डी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर है।

गोल्डी बराड़ को लेकर अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। इससे पहले अमेरिका की जांच एजेंसी FBI भी उसे अपनी 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में शामिल कर चुकी है। अब कनाडा की ओर से करोड़ों रुपये के इनाम की घोषणा किए जाने के बाद उसकी तलाश और तेज होने की उम्मीद है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page