• Fri. Nov 20th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का जालंधर दौरा, परगट सिंह के घर पहुंचे डेरा मुखी

ByAdmin

Nov 20, 2026

राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज जालंधर पहुंचे। उनके जालंधर दौरे के दौरान उन्होंने पंजाब कांग्रेस के प्रधान परगट सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। बाबा ढिल्लों के पहुंचने से पहले ही उनके स्वागत और सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे।

जानकारी के मुताबिक, बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज जालंधर स्थित परगट सिंह के घर पहुंचे, जहां दोनों के बीच मुलाकात हुई। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक मुलाकात के एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के दौरे को देखते हुए उनके स्वागत और सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। उनके पहुंचने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर खास ध्यान दिया गया। बाबा के जालंधर दौरे और परगट सिंह के साथ हुई इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा हो रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page