• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से अभी अभी बड़ी खबरः कैबिनेट मंत्री की बढ़ी मुश्किले, राज्यपाल ने सीएम को चिट्ठी लिखकर मांगा जवाब

ByPunjab Khabar Live

Jan 5, 2024

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और सीएम भगवंत मान में चिट्ठी के जरिये सवाल-जवाब का सिलसिला फिर शुरु हो गया है। दरअसल, इस बार राज्यपाल ने सीएम को यह पत्र किसी बिल या सत्र की मंजूरी को लेकर नहीं, बल्कि सुनाम विधायक और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को लेकर लिखा है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पूछा है कि आपके विधायक और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को सुनाम कोर्ट ने एक मामले में दोषी पाया है। उन्हें 2 साल की सजा हुई है, फिलहाल उन्हें हाई कोर्ट से स्टे नहीं मिला है, क्या आप विधायक की सदस्यता को लेकर कोई कार्रवाई कर रहे हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page