• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधरः दिन दहाड़े 2 ज्वैलर की दुकानों से लाखों की चोरी

ByPunjab Khabar Live

Jan 8, 2024

सुबह सुबह चोर 2 ज्वैलर की दुकानों से सामान और लाखों के गहने चोरी करके ले गए। घटना श्री नाथ ज्वैलर और अमित ज्वैलर की है। बताया जा रहा है कि श्री नाथ ज्वैलर की दुकान 4 दिन पहले खुली थी। जहां चोर नगदी सहित 60 हजार का नुकसान करके चले गए। वहीं अमित ज्वैलर के मालिक अमित ने बताया कि चोर 40 किलो चांदी, 400 ग्राम सोना और 10 हजार की नगदी ले गए। ज्वैलर ने बताया कि सुबह 4 बजे उन्हें घटना को लेकर फोन आया था। इस दौरान चोर पेटियां सूखी नहर में फेंक गए। बताया जा रहा है कि 8 चोर बस में सवार होकर आए थे। मौके पर थाना 8 की पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page