• Sat. Sep 12th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

लुधियाना से बड़ी खबरः अंगीठी की गैस चढ़ने से 2 साल के मासूम की मौत

ByPunjab Khabar Live

Jan 10, 2024

पंजाब में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण मंगलवार रात समराला के नागरा गांव में अंगीठी ने दो वर्षीय मासूम की जान ले ली। वहीं पति-पत्नी की हालत बिगड़ गई। हादसा मंगलवार की रात करीब नौ बजे हुआ। अनमोलक सिंह (27) अपनी पत्नी सुमनप्रीत कौर और दो साल के बेटे अरमान के साथ खाना खाने के बाद ठंड लगने पर कमरे में अंगीठी सेंकने लगे। कुछ देर बाद अंगीठी से कमरे में बनी जहरीली गैस ने तीनों लोगों को अपनी चपेट में ले ली और सभी की हालत बिगड़ने लगी।

घटना की जानकारी जब आसपास के लोगों को हुई तो बंद कमरे में बेहोशी की हालत में पड़े परिवार के तीनों सदस्यों को बाहर निकाला लेकिन तब तक दो साल के अरमान की मौत हो चुकी थी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी को समराला के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक उपचार के बाद पति-पत्नी को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। समय पर इलाज मिलने से सुबह तक पति-पत्नी की हालत में सुधार हो गया। एसएचओ राओ वरिंदर सिंह ने कहा कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली वे मौके पर पहुंचे। घर में दंपती की हालत गंभीर थी। बच्चा होश में नहीं था। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत करार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page