थाना दो अंतर्गत आते देहात सीआईए स्टाफ पुलिस के कार्यालय के बाहर बनी पार्किंग में अपनी कार में बैठकर देहात पुलिस का सब इंस्पैक्टर की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान भोगपुर का रहने वाले भूपेंद्र सिंह के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में पता चला कि देहात सीआईए स्टाफ की पार्किंग में गाड़ी में बैठकर सरकारी पिस्टल को साफ कर रहा था और इसी दौरान अचानक चली गोली उसके सिर में लगी, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह सीआईए देहाती में लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे थे। थाना दो के प्रभारी ने गुरप्रीत सिंह ने बताया उनकी टीम में कार और सरकारी पिस्टल को कब्जे में लेकर जांच शरू कर दी है। मृतक की पत्नी के बयानों पर 174 की कार्यवाही करते हुए उनकी टीम में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
