• Fri. Feb 6th, 2026

जालधंर से बड़ी खबरः Thar में बैठे कांग्रेसी नेता के बेटे पर पुलिस ने चलाई गोली, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

ByPunjab Khabar Live

Jan 11, 2024

पंजाब पुलिस क्राइम की वारदातों को लेकर बदमाशों का एनकाउंटर कर रही है। वहीं देर रात फगवाड़ा चडीगढ़ रोड़ पर स्थित पार्क मनीला रिजॉर्ट के बाहर बेहराम थाना की पुलिस ने थार में लड़की के साथ बैठे कांग्रेसी नेता के बेटे पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने गैंगस्टर समझकर उस पर गोली चला दी। गनीमत यह रही है कि इस हादसे दौरान वह बाल-बाल बच गया। गोली थार के टायर पर लगी। दरअसल, थाना बहिराम पुलिस को सूचना मिली थी कि फगवाड़ा बाईपास पर पार्क मनीला रिजॉर्ट के पास एक काले शीशे वाली थार खड़ी है, जिसमें गैंगस्टर्स के होने की आशंका है। पुलिस पार्टी ने कार को घेरने की कोशिश की तो ड्राइवर ने कार भगा ली। आगे नाका लगा था, उसे भी तोड़ दिया गया। उसके बाद पुलिस को मजबूरन कार के टायर पर गोली मारनी पड़ी। जब कार का दरवाजा खोला तो उसमें कांग्रेसी नेता का नाबालिग बेटा एक नाबालिग लड़की के साथ बैठा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page