बठिंडा में गैंगस्टर हैरी मौड़ के घर पर NIA ने सुबह 5 बजे रेड मारी हैं। हैरी मौड़ बठिंडा के मौर मंडी का रहने वाला हैं। गैंगस्टर हैरी को कुछ समय पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। बठिंडा के लहराखाना गांव में हुए दो हत्याकांडों और मौड़ मंडी के सुनारों से फरौती मांगने के मामले में हैरी मौड़ के खिलाफ केस दर्ज किए गए थे। NIA की टीम सुबह 5 बजे आरोपी के घर पहुंची और घर को सील कर दिया गया हैं।
गैंगस्टर हैरी मौड़ का असली नाम हरजीत सिंह हैं। हैरी मौड़ पंजाब के बठिंडा जिले के मौर मंडी का रहने वाला है। उस पर कई हत्याकांडों और फरौती मांगने का आरोप हैं। गैंगस्टर हैरी मौड़ खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप डल्ला और गैंगस्टर सुखदुल सिंह उर्फ़ सुक्खा दुन्नेके का करीबी हाेने के साथ ही वह गैंगस्टर फतेह नगरी और सुक्खा दुनेके के निर्देशों पर काम करता है। गैंगस्टर हैरी मौड़ को कुछ समय पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था।
फिरोजपुर के बाबा राम लाल नागर सुखदीप सिंह के घर सुबह एन आई ए ने रेड की सुखदीप सिंह की पत्नी ने बताया की नशे की बात को लेकर एन आई ए घर में जांच कर रही थी घर की तलाशी भी ली थी लेकिन मेरे पति ने ऐसा कुछ नही किया मेरे पति पहले प्राइवेट बस के चेकर की नौकरी करते थे लेकिन वह अब नोकरी नहीं करते उन्होंने कुछ भी ऐसा नहीं किया है।
